वेस्टइंडीज की इसी महीने भारत दौरे पर आएगी. भारत में कैरेबियाई टीम कुल आठ मैच खेलेगी. इसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे. दोनों ही सीरीज के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया का एलान कर चुकी है. वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में दिखेंगे. वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरुआत 27 सितंबर को पहले वनडे के साथ होगी. वहीं 17 अक्टूबर को अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा. यहां आपको सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी मिलेगी. वनडे सीरीज का शेड्यूल पहला वनडे मैच- 27 सितंबर- ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम- दोहरा 2 बजे सेदूसरा वनडे मैच- 30 सितंबर- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी- दोहरा 2 बजे सेतीसरा वनडे मैच- 3 अक्टूबर- मुल्लांपुर स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़- दोहरा 2 बजे सेटी20 सीरीज का शेड्यूल पहला टी20 मैच- 6 अक्टूबर- इकाना स्टेडियम लखनऊ- शाम 7 बजे सेदूसरा टी20 मैच- 9 अक्टूबर- जेएससीए स्टेडियम रांची- शाम 7 बजे सेतीसरा टी20 मैच- 11 अक्टूबर- होल्कर स्टेडियम इंदौर- शाम 7 बजे सेचौथा टी20 मैच- 14 अक्टूबर- राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद- शाम 7 बजे सेपांचवां टी20 मैच- 17 अक्टूबर- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु- शाम 7 बजे सेभारतीय टीम का हो चुका एलान, वेस्टइंडीज टीम घोषित होना बाकीबीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. हालांकि, अभी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने दोनों ही सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान नहीं किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.यह भी पढ़ें- एडम जैम्पा ने वनडे में लगाई विकेटों की 'डबल सेंचुरी', दुनिया में सिर्फ 2 गेंदबाज कर पाए ऐसा