रोहित या कोहली नहीं, पूर्व क्रिकेटर ने बताया वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में किस पर रहेगी नजर

Wait 5 sec.

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को खेला जाना है, जिसमें करीब 1 हफ्ते का ही समय बचा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा इसमें खेलेंगे, जिनको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. रोहित के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी, जिनके भविष्य पर पिछले दिनों काफी चर्चा हुई और अंत तक ये सवाल बना रहा कि क्या उन्हें जगह मिलेगी या नहीं. खैर, अब वह टीम में है और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी को पेश करेंगे.पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे स्क्वॉड पर चर्चा के दौरान कहा कि, "एशियन गेम्स के कारण कई खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, इसलिए इसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौके मिलेंगे. नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल को मौका मिलेगा. आकिब नबी के साथ गुरनूर बरार को अपना करियर आगे ले जाने का मौका मिलेगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में बहुत सारी चीजें पता चलेंगी."इरफान पठान ने आगे कहा, "अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले आपको 11 मुकाबले मिलने वाले हैं और आप इसमें बेंच स्ट्रेंथ को भी देखना चाहते हैं. अगर एशियन गेम्स और भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज साथ में आई है तो ये एक मौका भी है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा." उन्होंने नमन धीर के बारे में कहा, "वो शानदार है और उनका चयन भी इसी वजह से हुआ है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने से ज्यादा उनमे खास है उनकी गेंदबाजी स्किल. ऑफ स्पिन जो वो करते हैं, इस सीरीज में वाशिंगटन भी नहीं है तो वो अहम होंगे."यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज से 8 मैच खेलेगी टीम इंडिया, रोहित-विराट होंगे एक्शन में; देखें पूरा शेड्यूलयशस्वी जायसवाल पर रहेगी नजर- पठानइरफान ने आगे कहा, "एक खिलाड़ी है, जिस पर मेरी सबसे ज्यादा नजर रहेगी कि उन्हें इस सीरीज में कितने मौके मिलते हैं. वो है यशस्वी जायसवाल. ये बात पक्की है कि बैकअप ओपनर यशस्वी हैं अभी. आपको साउथ अफ्रीका (2027 वनडे वर्ल्ड कप) पहुंचते-पहुंचते ये न हो कि आपके बैकअप ओपनर को ज्यादा मौके न मिले. मैं उन्हें खेलते देखना चाहता हूं जब भी मौका मिले.यह भी पढ़ें- हेटमायर ने 45 गेंद में ठोके 102, फिर भी क्वालीफायर हार गई टीम, आखिरी ओवर में चेज हुए 207 रनवेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीमशुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर.