बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 14 सितंबर को पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रेग्नेंसी के बाद उनके बढ़े वजन को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया. कैटरीना को लेकर हो रही बॉडी शेमिंग के खिलाफ उनके फैंस ने भी आवाज उठाई. इसी बीच अब एक्ट्रेस को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया.कैटरीना के सपोर्ट में शेयर की गई पोस्टकैटरीना के वजन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ने के बीच हर्षवीर जैन का एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी सामने आया, जो 'storysellercomics' नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने दो स्लाइड की पोस्ट शेयर कर बताया कि एक्ट्रेस के वजन पर किए जा रहे कमेंट्स को लेकर लोग क्यों नाराजगी जता रहे हैं. पोस्ट की पहली स्लाइड में हर्षवीर जैन ने अपनी पर्सनल फीलिंग शेयर की और बताया कि टीनेज के दौरान वो कैटरीना कैफ के कितने बड़े फैन थे. उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी पूरी टीनएज कैटरीना कैफ को पसंद किया. उनकी एक झलक पाने के लिए दूसरे राज्यों तक ट्रैवल किया. अखबारों की कटिंग और फिल्मों के पोस्टर संभालकर रखे, कुछ तो अपने वॉलेट में भी रखता था. उनकी फिल्म में कास्टिंग होती थी, इसलिए फिल्में देखता था. और अब जब कोई ट्रोल ये कहता है कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने की वजह से उनका करियर खत्म हो गया है, तो मुझे उस ट्रोल पर सिर्फ तरस आता है.'ये भी पढ़ेंः फेस्टिव सीजन में लगना है ट्रेंडी और एलीगेंट, मौनी रॉय के इस लुक से लें इंस्पिरेशनदूसरी स्लाइड में उन्होंने उन युवाओं को समझाने की कोशिश की, जो शायद ये नहीं समझते कि कैटरीना के वजन पर कमेंट करना ट्रोलिंग क्यों माना जा रहा है. उन्होंने लिखा, 'अगर आप एक ऐसे टीनेजर हैं, जो ये समझ नहीं पा रहे कि कैटरीना कैफ के वजन बढ़ने पर कमेंट करने की वजह से लोग आपको ट्रोल क्यों कह रहे हैं, तो आपको ये समझना चाहिए कि वो एक मां हैं. उनका अपना सफल बिजनेस है. आपके कमेंट से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आप उनके लिए कोई मायने नहीं रखते. लेकिन आपके कमेंट को आपके आसपास की महिलाएं देखेंगी तो उन्हें तुरंत बुरा लगेगा. उम्मीद है कि आप इनमें से कोई भी चीज नहीं बनना चाहेंगे.'ऋतिक रोशन ने किया सपोर्टकैटरीना के सपोर्ट में शेयर की गई इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन का भी ध्यान गया. 'बैंग बैंग' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में कैटरीना के साथ काम कर चुके ऋतिक ने इस पोस्ट को लाइक किया. हालांकि, उन्होंने पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं किया और न ही सीधे तौर पर बॉडी शेमिंग को लेकर कुछ कहा, लेकिन उनके लाइक को कैटरीना के बचाव में लिखे गए इस मैसेज के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है.बता दें कैटरीना कैफ मे नवंबर साल 2025 में बेटे विहान को जन्म दिया था. मां बनने के बाद वो लंबे टाइम के बाद पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई थी.ये भी पढ़ेंः ललित मोदी की बायोपिक में रणवीर सिंह की एंट्री? साजिद नाडियाडवाला बना रहे फिल्म