Fitbit vs Google Pixel Watch: किसकी Battery Life ज्यादा? जानें फर्क

Wait 5 sec.

आजकल Smartwatch और Fitness Tracker दोनों ही हेल्थ और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन दोनों की Battery Life में काफी फर्क देखने को मिल सकता है. बड़ी स्क्रीन और ज्यादा स्मार्ट फिचर्स वाली Watch को अक्सर जल्दी चार्ज करना पड़ता है, जबकि Screenless Fitness Tracker कई दिनों तक चल सकते है. Fitbit Air और Google Pixel Watch भी इसी तरह के डिवाइस हैं. ऐसे में कई लोग इन दोनों के फीचर्स के साथ बैटरी लाइफ को लेकर भी काफी कंफ्यूज रहते हैं तो आइए जानते हैं कि Fitbit और Google Pixel Watch में किसकी Battery Life ज्यादा है और दोनों में कितना फर्क है. Fitbit Air कितने दिन चल सकता है?Fitbit Air को एक बार फुल चार्ज करने पर 7 दिन तक चलने का दावा किया गया है. यह मुख्य रूप से Health Metrics को ट्रैक करता है, जबकि इनका डेटा देखने के लिए फोन की मदद लेनी पड़ती है. असली इस्तेमाल में भी इसका बैटरी बैकअप कंपनी के दावे के करीब ही रहा. एक Reviewer ने इसे लगातार 7 दिन इस्तेमाल किया और आखिर में 15 प्रतिशत बैटरी बाकी थी. वहीं PhoneArena के टेस्ट में 4 दिन बाद इसकी बैटरी 70 प्रतिशत से घटकर 29 प्रतिशत रह गई. Pixel Watch 4 की Battery कितनी है?Pixel Watch 4 के 41mm मॉडल की बैटरी Always-On Display ऑन रहने पर 30 घंटे तक चलने का दावा किया गया है. वहीं 45mm मॉडल में बैटरी बैकअप 40 घंटे तक बताया गया है. नई Pixel Watch 5 के लिए भी 40 घंटे की बैटरी लाइफ बताई गई है. हालांकि असली इस्तेमाल में Pixel Watch 4 का बैकअप कंपनी के दावे से ज्यादा पाया गया. Android Central के टेस्ट के मुताबिक 45mm मॉडल करीब 48 घंटे तक चला और इसमें 10 से 15 प्रतिशत बैटरी बाकी थी. वहीं Battery Saver मोड ऑन करने पर Google 45mm मॉडल के लिए 72 घंटे यानी करीब 3 दिन तक का बैकअप बताता है.यह भी पढ़ें - WhatsApp पर आ रहे इन डॉक्यूमेंट्स से रहें सावधान! एक गलती से हैक हो जाएगा फोनFitbit और Google Pixel Watch में कितना फर्क है?Pixel Watch 4 में 3,000-nit AMOLED Display, Speaker, Dual-Frequency GPS और Cellular Models में LTE Radio मिलता है. वहीं Fitbit Air में Display, Built-in GPS और Speaker जैसी चीजें नहीं हैं. यह Location Data जैसी जानकारी के लिए फोन पर निर्भर करता है. यह दोनों डिवाइस अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. Google का सुझाव है कि Pixel Watch को दिन में इस्तेमाल किया जाए, जबकि रात में Sleep Tracking के लिए Fitbit Air पहना जा सकता है. यह भी पढ़ें - Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान