2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?

Wait 5 sec.

स्मार्टफोन में AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और इसी के साथ मोबाइल चिप्स भी पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट बन रही हैं. इसी दिशा में MediaTek ने अपनी नई फ्लैगशिप मोबाइल चिप Dimensity 9600 Pro लॉन्च की है. यह कंपनी की पहली स्मार्टफोन चिप है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है. इसका फोकस बेहतर परफॉर्मेंस, पावर एफिशिएंसी और फोन पर सीधे ज्यादा AI काम करने पर है. कंपनी ने इसके साथ Dimensity 9600M भी पेश की है, जो TSMC की 3nm प्रोसेस पर बनी है. MediaTek के मुताबिक इन दोनों चिप्स वाले पहले स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होंगे. 2nm पर बनी Dimensity 9600 ProDimensity 9600 Pro में कुल 8 CPU कोर दिए गए हैं. इन्हें 2 प्राइम, 3 परफॉर्मेंस और 3 एफिशिएंसी कोर में बांटा गया है. इसमें दो प्राइम कोर 4.55GHz, तीन परफॉर्मेंस कोर 4.35GHz और तीन एफिशिएंसी कोर 3.10GHz तक की स्पीड पर चलते हैं. चिप में नई कैश आर्किटेक्चर के साथ LPDDR6 RAM और UFS 5.0 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है. MediaTek के मुताबिक पिछली पीढ़ी के मुकाबले सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 17 प्रतिशत और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 15 प्रतिशत तक सुधार हुआ है, जबकि मल्टी-कोर पावर खपत 61 प्रतिशत तक कम हुई है. AI के लिए क्या खास है?नई चिप में डेडिकेटेड NPU दिया गया है, जो फोन पर ज्यादा मुश्किल Generative AI काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का कहना है कि नए NPU की Prompt Processing क्षमता पिछली पीढ़ी के मुकाबले 51 प्रतिशत बेहतर है. चिप में Agentic AI Engine भी दिया गया है, जिसे 30 अरब पैरामीटर तक के On-Device AI Models को प्रोसेस करने के लिए डिजाइन किया गया है.Gaming और Graphics में भी बड़ा Upgradeग्राफिक्स के लिए इसमें G2 Ultra NX GPU दिया गया है.MediaTek के मुताबिक यह पिछले मॉडल की तुलना में 27 प्रतिशत तक ज्यादा पीक प्रफोर्मेंस, 24 प्रतिशत कम पावर खपत और 18 प्रतिशत तेज Ray Tracing देता है. इसमें तीसरी पीढ़ी का Ray Tracing Engine भी शामिल है और 185fps तक Mobile Gaming का सपोर्ट बताया गया है. यह भी पढ़ें - Android फोन में छिपा Spyware ऐसे पकड़ें! ये है सबसे आसान तरीकाCamera और Video में भी खासDimensity 9600 Pro में Imagiq 1290 ISP और AI Imaging Fusion Architecture दिया गया है. यह 60fps Motion Capture और 4K-240fps Native Ultra Slow Motion Video को सपोर्ट करता है. कंपनी ने इसके साथ 10MB System Cache वाले GPU और नए Imaging Engines की जानकारी भी दी है. Dimensity 9600M भी हुई लॉन्चMediaTek ने Dimensity 9600M को भी पेश किया है, जो 3nm प्रोसेस पर बनी है. इसमें Agentic AI Engine, HyperEngine Gaming Optimization और Dedicated ISP Support दिया गया है. इसका मकसद फ्लैगशिप फोन वाले फीचर्स और क्षमताओं को ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स तक पहुंचाना है.यह भी पढ़ें - Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान