350 से 25-30 थिएटर्स में सिमटी 'हनुमान अंश', फिर भी नहीं थमी कमाई, प्रोड्यूसर ने खोला राज

Wait 5 sec.

महान संत नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत 350 थिएटर्स से हुई थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इमरान हाशमी की 'अवारापन 2' और यश की 'टॉक्सिक' के सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसकी स्क्रीन काउंट घटकर महज 25-30 रह गई. इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. अब फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया है कि कैसे टीम ने मुश्किल वक्त में भी फिल्म को थिएटर्स में बनाए रखने का फैसला किया.प्रोड्यूसर रागिनी सोना का बड़ा खुलसास्क्रीन को दिए इंटरव्यू में रागिनी ने बताया कि 'हनुमान अंश' का पहला हफ्ता टीम की उम्मीद के मुताबिक रहा था. फिल्म को शुरुआत में 350 थिएटर्स मिले थे, लेकिन दूसरे हफ्ते में दो बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते फिल्म की स्क्रीन काफी कम हो गईं. इसके बावजूद बिजनेस में गिरावट नहीं आई, जो टीम के लिए उम्मीद की सबसे बड़ी वजह बनी.उन्होंने कहा, 'पहला हफ्ता ठीक-ठाक रहा, जैसा हमने सोचा था. पहले हफ्ते में फिल्म 350 थिएटर्स में रिलीज हुई थी. दूसरे हफ्ते में 'अवारापन 2' और 'टॉक्सिक' जैसी दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिसकी वजह से हमारे थिएटर्स की संख्या घटकर 25-30 रह गई. ये बहुत बड़ी गिरावट थी, लेकिन 'हनुमान अंश' के बिजनेस में गिरावट नहीं आई. यही हमारे लिए उम्मीद की एकमात्र किरण थी.'     View this post on Instagram           A post shared by Hanuman Ansh (@hanumanansh)डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने लिया ये फैसला रागिनी ने बताया कि उस समय टीम के बीच इस बात को लेकर असमंजस था कि फिल्म को एक और हफ्ते थिएटर्स में रखा जाए या नहीं. आखिर में उन्होंने और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को एक और हफ्ते चलाने का फैसला किया. इसके लिए उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर्स और बाकी लोगों को भी मनाना पड़ा. उन्होंने आगे कहा, 'फिर भी हम थोड़े असमंजस में थे. आखिरी वक्त में विशाल और मैंने फैसला किया कि हम फिल्म को आगे लेकर जाना चाहते हैं. हमने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को बताया और उन्होंने भी इसकी मंजूरी दे दी. बाकी लोगों को मनाने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आखिरकार वो भी मान गए. इसके बाद हमने अगले हफ्ते फिल्म को ज्यादा थिएटर्स में चलाने का फैसला किया और इसके लिए थोड़ा ज्यादा खर्च भी किया. हमने हिसाब लगाया था कि अगर फिल्म एक हफ्ते और चलती है तो उसके सारे खर्च निकल जाएंगे. फिल्म एक हफ्ते और चली और उसके बाद जो हुआ, वो सबके सामने है.''टॉक्सिक' के सामने एक दिन भी टिकने का भरोसा नहीं था...यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज के बाद 'हनुमान अंश' के सामने चुनौती और बढ़ गई थी. हालांकि, रागिनी ने कहा कि टीम ने कभी दोनों फिल्मों को एक-दूसरे का मुकाबला नहीं माना. उन्होंने बताया कि जब भी टीम पर दबाव बढ़ता था, तो वो फिल्म के एक डायलॉग को दोहराकर खुद को हिम्मत देते थे- "हनुमान चालीसा पढ़ते हो, फिर भी डरते हो?' ये भी पढ़ें:- कौन हैं वंशिका धीर? बिना ऑडिशन मिली कुणाल खेमू की 'वाइब', बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार'हमने कभी नहीं चाहा कि 'टॉक्सिक' फ्लॉप हो जाए'रागिनी ने कहा, 'हम कभी नहीं चाहते थे कि 'टॉक्सिक' खराब प्रदर्शन करे. हम चाहते थे कि सभी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, क्योंकि अगर 'टॉक्सिक' अच्छा करती है तो इसका फायदा पूरी फिल्म इंडस्ट्री को मिलेगा. यही हमारी इच्छा थी. 'टॉक्सिक' बनाम 'हनुमान अंश' का मुकाबला लोगों और मीडिया ने बनाया था. हमने कभी नहीं सोचा था कि हम 'टॉक्सिक' के सामने एक दिन भी टिक पाएंगे. हमें लगा था कि हमारी फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ-साथ धीरे-धीरे चलती रहेगी और यही हमारा सफर होगा.'     View this post on Instagram           A post shared by Yash (@thenameisyash)बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही 'हनुमान अंश'फिल्म 'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसमें शोभिनाव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने अब तक भारत में 248.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 316.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है.ये भी पढ़ें:- IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी