'अंधेरे' में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का बकाया नहीं चुकाने वाले सरकारी कार्यालयों पर बिजली वितरण कंपनी ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश में 750 से अधिक कनेक्शन काटे गए, जिसके बाद करीब 400 कार्यालयों ने 4.43 करोड़ रुपये जमा किए। सरकारी विभागों पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की देनदारी 1,200 करोड़ रुपये से अधिक है।