छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

Wait 5 sec.

विद्युत नियामक आयोग के पूर्व सचिव पीएन सिंह ने स्मार्ट मीटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण दो से तीन गुना तक बिल बढ़ा रहे हैं। सरकारी विभागों का बकाया वसूलने के बजाय आम जनता पर इसका बोझ डाला जा रहा है, जिससे राज्यभर के उपभोक्ता परेशान हैं।