कोरबा के पुराने बस स्टैंड के पास दो शातिर ठगों ने होटल का पता पूछने के बहाने महिला को सम्मोहित कर छह लाख रुपये के सोने के गहने उतरवा लिए। महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।