क्रिकेट में द्रविड़ नाम सुनते ही राहुल द्रविड़ की शांत और संभली हुई बल्लेबाजी याद आती है, लेकिन उनके बेटे अन्वय द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ बल्ले से अपना अलग अंदाज दिखाया. राजकोट में खेले गए पहले अनऑफिशियल वनडे में अन्वय ने आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 38 रन बना दिए. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 211.11 रहा. हालांकि, बारिश की वजह से यह मैच 20-20 ओवर का खेला गया था.अन्वय द्रविड़ भारत की पारी में 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. टीम को उस समय तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और अन्वय ने आते ही यह काम शुरू कर दिया. उन्होंने 18 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी दी. लेकिन, उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली और एलि ब्रेन ने उन्हें बोल्ड कर दिया.यह भी पढ़े:200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला पहला भारतीय कौन? KBC में पूछा गया सवालयशवर्धन के साथ जोड़े 69 रनभारत ने 88 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद यशवर्धन चौहान और अन्वय द्रविड़ ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई. यशवर्धन ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.भारत ने बनाए 182 रनबारिश की वजह से मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए. यशवर्धन के अर्धशतक और अन्वय की तेज पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. वहीं, आर्यवीर सहवाग ने भी 26 गेंदों में 28 रन बनाए.7 रन से जीता भारत182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने भी अच्छी कोशिश की. जैक कॉजनेक ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि नील पटेल ने 31 गेंदों में 45 रन की पारी खेली. इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन ही बना सकी. भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया.अन्वय द्रविड़ के लिए ये पारी खास रही. उन्होंने कम गेंदों में तेजी से रन बनाकर भारत के स्कोर को आगे बढ़ाया. 18 गेंदों में 38 रन की उनकी पारी ने दिखाया कि वो जरूरत पड़ने पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.यह भी पढ़े:डेब्यू मैच में नहीं चला वीरेंद्र सहवाग के बेटे का बल्ला, पापा के सामने फ्लॉप