देवास में नदी-नाले उफने, इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर आवागमन रहा बाधित

Wait 5 sec.

शहर सहित अंचल में शुक्रवार देररात से शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम वर्षा हुई। अंचल के सुंद्रेल-बिजवाड़ क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण बिजवाड़ में दातूनी नदी उफान पर आने से बिजवाड़-पानीगांव मार्ग सुबह नौ से ग्यारह बजे तक बंद रहा।