रथयात्रा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों में स्लीपर, एसी-3 और एसी-2 श्रेणियों में पर्याप्त बर्थ खाली हैं। इसके अलावा, रेलवे ने ब्रह्मपुर से उधना के बीच पहली 'अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल' सेवा शुरू की है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात को जोड़ेगी। यात्री सुविधा का लाभ उठाएं।