पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के ट्रक, यात्री बस और कार के बीच हुई टक्कर में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। हादसा रुस्तमपुर के समीप करीब तीन बजे हुआ। सूचना मिलते ही बोरगांव पुलिस, डायल-112, नेशनल हाईवे एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।