रायपुर में बड़ा हादसा :प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मजदूरों की मौत

Wait 5 sec.

रायपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाने के दौरान तीन मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों, प्रमोद चन्द्राकर और आशीष चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोलर पैनल लगाने के दौरान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है।