MP के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को मिले शिक्षक, 5017 नए शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश

Wait 5 sec.

स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश शनिवार को जारी कर दिए। इनमें माध्यमिक शिक्षक (हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), माध्यमिक शिक्षक (खेल), माध्यमिक शिक्षक (गायन-वादन) के 4067 एवं प्राथमिक शिक्षक (खेल, नृत्य एवं गायन-वादन) के 950 अभ्यर्थी शामिल हैं।