कवर्धा के रेंगाखार में अवैध वृक्ष कटाई और लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। आरोपितों ने कटे हुए पेड़ों पर वन विभाग की फर्जी मुहर लगाकर उन्हें इंदौर भेजने की योजना बनाई थी। राजस्व, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक, क्रेन और अवैध लकड़ी को जब्त कर लिया है। इस नेटवर्क की अब गहन जांच की जा रही है।