भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल में अब गंभीर मोटापे से जूझ रहे मरीजों के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। सर्जरी विभाग ने पेट की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी यूनिट में यह सेवा शुरू की है।