देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ते ही कई राज्यों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा कर दी हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और हिमाचल समेत कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित है। IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।