प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना शाम करीब पांच बजे की है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के बावजूद चालक ने रपटा पार करने का जोखिम उठाया। जैसे ही वाहन बीच धारा में पहुंचा, पानी के तेज बहाव ने उसे अनियंत्रित कर दिया।