अहिल्यानगर के राहुरी इलाके में कोंढवड गांव के पास बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। इनमें से 10-15 छात्र घायल हो गए हैं और एक की हालत गंभीर है।