बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पहली बार लखनऊ पहुंचे, जहां 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। वह प्रदेश कार्यकारिणी, कोर ग्रुप, जिला अध्यक्षों और सहयोगी संगठनों के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने, बूथ रणनीति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।