राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ में सीबीआई को कई बड़े आपराधिक और भ्रष्टाचार के मामले सौंपे गए, जिनमें झीरम कांड और महादेव ऐप जैसे चर्चित मामले शामिल हैं। हालांकि, अधिकांश मामलों में या तो चार्जशीट लंबित है या अंतिम न्यायिक निष्कर्ष नहीं निकला है। अब कोरिया तिहरे हत्याकांड के बाद एक बार फिर केंद्रीय एजेंसी की कार्यप्रणाली और परिणामों पर चर्चा तेज हो गई है।