कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ता अवधेश झा ने कहा है कि झीरम पर एनआई कोर्ट का आया फैसला अधूरा न्याय है। कांग्रेस हमेशा से इस कांड के दो पहलुओं की जांच की मांग करती रही है, जिसमें राजनीतिक साजिश और सुरक्षा में चूक शामिल हैं। दोनों पहलुओं पर ठीक से जांच नहीं हुई है।