भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक वर्ग-1, 2 और 3 के अभ्यर्थियों का आंदोलन और भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अभ्यर्थियों से एकजुटता जताने नीलम पार्क पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे।