आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. Chatbot से लेकर कोडिंग, रिसर्च और कंटेंट क्रिएशन तक, आज लाखों लोग AI टूल्स पर निर्भर हैं. ऐसे में AI से जुड़ी किसी बड़ी कंपनी या प्लेटफॉर्म पर साइबर हमला सिर्फ एक वेबसाइट की समस्या नहीं रह जाता बल्कि इसका असर पूरी AI इंडस्ट्री पर पड़ता है. हाल ही में Hugging Face से जुड़ी हैकिंग की घटना ने इसी चिंता को फिर से सामने ला दिया है. आइए जानते हैं आखिर ये है क्या.क्या है Hugging Face?जानकारी के अनुसार, Hugging Face को AI और मशीन लर्निंग की दुनिया के सबसे जरूरी प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है. यहां डेवलपर्स और रिसर्चर्स हजारों AI मॉडल, डेटासेट और दूसरी मशीन लर्निंग संसाधनों को शेयर और इस्तेमाल करते हैं.खास बात ये है कि ओपन-सोर्स AI इकोसिस्टम में Hugging Face की बड़ी भूमिका है. यानी यहां मौजूद किसी मॉडल या सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ होने पर उसका असर सिर्फ प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहता है बल्कि उन प्रोजेक्ट्स तक भी पहुंच सकता है जो इन संसाधनों पर निर्भर हैं.हैक के बाद क्यों बढ़ी चिंता?साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सबसे बड़ी चिंता ये है कि AI इकोसिस्टम एक-दूसरे से काफी जुड़ा हुआ है. डेवलपर किसी मॉडल को डाउनलोड करके अपने सर्वर या ऐप में इस्तेमाल कर सकता है. ऐसे में अगर किसी भरोसेमंद सोर्स से मिलने वाली फाइल या मॉडल में बदलाव कर दिया जाए तो यूजर अनजाने में जोखिम वाला कोड अपने सिस्टम में पहुंचा सकता है. यही वजह है कि Hugging Face जैसी सर्विस होने वाली सुरक्षा घटना को नॉर्मल डेटा चोरी की घटना से अलग नजर से देखा जा रहा है.यह भी पढ़ें: फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉडAI मॉडल भी बन सकते हैं साइबर हमले का रास्ताआपको बता दें कि नॉर्मली साइबर हमले में वेबसाइट, पासवर्ड या सर्वर को निशाना बनाया जाता है. लेकिन AI की दुनिया में खतरा थोड़ा अलग है. यहां मॉडल और डेटा खुद सॉफ्टवेयर सप्लाई चेन का हिस्सा बन चुके हैं.अगर हमलावर किसी फेमश AI मॉडल, पैकेज या डेटासेट के साथ छेड़छाड़ करने में सफल हो जाए तो वह उन डेवलपर्स तक पहुंचने की कोशिश करता है जो उस संसाधन को अपने प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करते हैं. इसे AI सप्लाई-चेन सुरक्षा की बड़ी चुनौती माना जा रहा है.क्या आपका AI डेटा भी खतरे में है?इसका मतलब ये नहीं है कि Hugging Face इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति तुरंत खतरे में है. किसी सुरक्षा घटना में असली जोखिम इस बात पर निर्भर करता है कि कौन-सा सिस्टम प्रभावित हुआ, किस तरह की जानकारी तक पहुंच बनी और सुरक्षा तरीके कितने मजबूत थे.ऐसे में AI टूल्स पर आंख बंद करके भरोसा करना सही नहीं माना जाता है. खासकर कंपनियों और डेवलपर्स को थर्ड-पार्टी मॉडल, पैकेज और डेटासेट इस्तेमाल करते समय उनकी सुरक्षा को जरूर चेक करना चाहिए.यह भी पढ़ें:Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी