रतलाम-इंदौर फोरलेन पर हादसे के बाद पहली बार सड़क की देखरेख करने वाली कंपनी की जवाबदेही तय हुई है। सातरुंडा के पास रत्तागिरी फंटे पर गुरुवार रात स्लीपर बस पलटने से 28 यात्री घायल हुए। पुलिस ने हादसे के लिए वाहन चालक के साथ क्यूब हाईवे के मेंटनेंस मैनेजर शंशाक श्रीवास्तव को भी जिम्मेदार मानते हुए प्रकरण दर्ज किया है।