आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अपने नए और अब तक के सबसे ताकतवर AI मॉडल GPT-6 का रोलआउट शुरू करने का ऐलान किया है. इस नए मॉडल को GPT-6 Astra के नाम से जाना जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, शुरुआती स्टेड में इसे चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.OpenAI का कहना है कि GPT-6 को पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. हालांकि, कंपनी ने इसके साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा है जिससे बढ़ती AI क्षमताओं के साथ संभावित जोखिमों को कम किया जा सके.चुनिंदा यूजर्स को मिलेगा पहले एक्सेसमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI ने GPT-6 Astra को फिलहाल सभी यूजर्स के लिए एक साथ उपलब्ध कराने के बजाय लिमिटेड यूजर्स के साथ रोलआउट शुरू करने का फैसला किया है. इस तरह कंपनी नए मॉडल की क्षमताओं और उसके इस्तेमाल से जुड़े खतरों को करीब से समझ सकेगी.बता दें कि धीरे-धीरे तरीके से रोलआउट करने से मॉडल में किसी टेक्निकल समस्या या सुरक्षा से जुड़े खतरे की कंडिशन को तेजी से खत्म किया जा सकता है. इसके बाद मॉडल को ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है.सुरक्षा को बताया सबसे बड़ी प्राथमिकताGPT-6 के ऐलान के दौरान OpenAI के प्रेसिडेंट Greg Brockman ने AI सुरक्षा को लेकर कंपनी की सोच साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि इस लेवल की क्षमता वाले AI सिस्टम के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए.कंपनी ने GPT-6 में ऐसे सुरक्षा उपाय शामिल करने की बात कही है जिनका मकसद AI की ताकतवर क्षमताओं से जुड़े खतरों को कम करना है. जैसे-जैसे AI मॉडल ज्यादा मुश्किल काम करने में सक्षम हो रहे हैं, वैसे-वैसे उनके गलत इस्तेमाल को लेकर भी चिंताएं भी बढ़ी हैं.यह भी पढ़ें: अब AI बनेगा सबसे बड़ा Cyber खतरा? 100 से ज्यादा Tech कंपनियों का अलर्टपहले के मॉडल से कितना अलग होगा GPT-6?GPT-6 Astra को OpenAI के पिछले AI मॉडल्स के मुकाबले में ज्यादा पावरफुल सिस्टम के तौर पर पेश किया जा रहा है. ऐसे मॉडल से उम्मीद की जाती है कि वह मुश्किल सवालों को बेहतर तरीके से समझ सके, लंबे और मुश्किल कमांड्स पर काम कर सके और अलग-अलग तरह के कामों में ज्यादा बेहतर रिजल्ट्स दे सके.हालांकि, किसी नए मॉडल की असली क्षमता का अंदाजा केवल कंपनी के दावों से नहीं लगाया जा सकता है. इसके लिए बेहतर टेस्टिंग, बेंचमार्क और आम यूजर्स के एक्सपीरिएंस भी जरूरी होते हैं.आम यूजर्स को कब मिलेगा GPT-6?फिलहाल OpenAI ने GPT-6 Astra के शुरुआती रोलआउट को चुनिंदा यूजर्स तक सीमित रखने की जानकारी दी है. हालांकि, सभी यूजर्स के लिए ये कब रोलआउट होगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है.यह भी पढ़ें:Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे