'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट, 2 दिन में तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड्स

Wait 5 sec.

Mirzapur the Movie Box office Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को सीरीज से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा जमा लिया है. फिल्म ने दो दिनों में कई फिल्मों को पछाड़ दिया साथ ही 2026 के कई रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिए हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.'मिर्जापुर द मूवी' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया या फिर यूं कहें कि रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. फिल्म दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और इसकी रिलीज के बाद 'टॉक्सिक' की कमाई पर ब्रेक लग गया है. सैकनिल्क के अनुसार, 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ का बिजनेस किया.- अब दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने रात 8.30 बजे तक 16.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.- इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 42.54 करोड़ पहुंच गया है.मिर्जापुर द मूवीबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसीडे- 216.79 करोड़ (8.30 बजे तक)43.7%टोटल कलेक्शन42.54 करोड़ यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर, 'आवारापन 2' समेत तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'मिर्जापुर द मूवी'फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया. इसने ओपनिंग डे पर 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इसी के साथ ही ये 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इस लिस्ट से 'है जवानी तो इश्क होना है' (8.65 करोड़) बाहर हो गई है. देखिए बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्में...1. धुरंधर 2- 140 करोड़2. बॉर्डर 2- 32.1 करोड़3. मिर्जापुर द मूवी- 25.75 करोड़4. आवारापन 2- 23.4 करोड़5. वेलकम टू द जंगल- 19.4 करोड़ 6. भूत बंगला- 18.31 करोड़7. धमाल 4- 15.5 करोड़8. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़9. अल्फा- 9.25 करोड़10. ओ रोमियो- 9.01 करोड़बॉलीवुड की टॉप 10 A रेटेड फिल्मों की लिस्ट में मारी एंट्रीइसी के साथ ही 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉलीवुड की टॉप 10 A रेटेड फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री मार ली है. ये बॉलीवुड की चौथी ए रेटेड फिल्म बन चुकी है. इसने 'सत्यमेव जयते' – 20.52 करोड़, 'कबीर सिंह' – 20.21 करोड़, 'कॉकटेल 2'– 14.10 करोड़, 'बागी 4'– 13.2 करोड़, 'ग्रैंड मस्ती'– 12.5 करोड़ और 'वीरे दी वेडिंग'– 10.7 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. वहीं नंबर पर 'धुरंधर 2'– 145 करोड़, नंबर 2 पर 'एनिमल' (63.8 करोड़), और नंबर 3 पर 'धुरंधर' (28.6) है.यह भी पढ़ें: निरहुआ ने रानी चटर्जी का कहा- 'मंथरा' तो एक्ट्रेस ने किया पलटवारटॉप 10 A रेटेड इंडियन फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर बनाई जगहवहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' ने टॉप 10 A रेटेड इंडियन फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री मारी है. इसमें इसने नौवें नंबर पर जगह बनाई है. देखिए लिस्ट...1. धुरंधर 2- 145 करोड़2. टॉक्सिक- 101.1 करोड़3. सालार- 90.7 करोड़4. दे कॉल हिम ओजी- 84.7 करोड़5. कूली- 65 करोड़6. एनिमल- 63.8 करोड़7. जन नायकन- 42.7 करोड़8. धुरंधर- 28.6 करोड़9. मिर्जापुर द मूवी- 25.75 करोड़10. हिट द थर्ड केस- 21 करोड़दो दिन में तोड़े ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्सइतना ही नहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' ने दो दिनों में 2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर की लिस्ट में भी एंट्री मार ली है. फिल्म ने 'ओ रोमियो' और 'अल्फा' जैसी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. इसने दो दिनों में 8वें नंबर पर जगह बना ली है. जबकि अभी एक दिन यानी कि रविवार का दिन बाकी है. इस लिस्ट से 'है जवानी तो इश्क होना है'- 28.51 करोड़ बाहर हो गई है. देखिए लिस्ट...1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़3. धमाल 4- 67.21 करोड़4. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़5. भूत बंगला- 65.65 करोड़6. आवारापन 2- 55 करोड़7. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़8. मिर्जापुर द मूवी- 42.54 करोड़9. ओ रोमियो- 34.51 करोड़10. अल्फा- 34.5 करोड़