ग्वालियर से भोपाल जा रही स्लीपर बस में चेतकपुरी चौराहे के पास अचानक लगी भीषण आग, कूदकर बचाई 20 यात्रियों ने अपनी जान

Wait 5 sec.

ग्वालियर स्लीपर बस हादसा: शरद ट्रेवल्स की स्लीपर बस क्रमांक एमपी 07 पी 2099 शनिवार की शाम 8:50 बजे बस स्टैंड से 20 यात्रियों को लेकर भोपाल के लिए रवाना हुई थी। रात लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही यह बस विवेकानंद तिराहा पर झांसी रोड के मोड़ पर पहुंची, वैसे ही बस के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।