तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे ने एक पति के सामने उसकी पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दंपती को पीछे से टक्कर मारी थी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। पति तो बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रक का पहिया 32 वर्षीय रेखा के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।