कैंपस की चारदीवारी के भीतर विद्यार्थी का व्यवहार अब वहीं तक सीमित नहीं रहेगा। नौकरी की कतार में उसकी कक्षा की उपलब्धियों के साथ उसका आचरण भी देखा जाएगा। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में शुरू हुए नए सत्र के कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों ने विद्यार्थियों को परखने का दायरा बढ़ा दिया है।