उत्तर भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अभी भी पूरी तरह सक्रिय बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की है।