सीपीएल 2026 अभी जारी है और एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड बन भी चुका है, जबकि अभी 13 मुकाबले और होने बाकी हैं. कैरेबियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण में 5 बल्लेबाज सेंचुरी लगा चुके हैं, इसमें 2 एशियाई बल्लेबाज हैं. श्रीलंका के बल्लेबाज अभी तक सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं, एक पाकिस्तानी बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल है.सीपीएल 2026 सयुंक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगने वाला संस्करण बन गया है. इसके आलावा सिर्फ 2023 में एक सीजन में 5 शतक लगे थे. खास बात ये हैं कि जारी सीजन में अभी सिर्फ 26 मैच ही हुए हैं, जबकि कुल 39 मैच होने हैं. यानी 13 मुकाबले बाकी हैं, एक और शतक लगते ही इतिहास बन जाएगा.CPL 2026 में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए शतककैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में 5 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, सभी अलग-अलग फ्रेंचाइजी के हैं. सबसे बड़ी पारी खेलने वाले श्रीलंका के डसून शनका हैं. सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेल रहे शनका ने 3 सितंबर को सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी.यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी का 'शतक', CAB से मिला खास सम्मान; वैभव-ईशान भी रहे मौजूदउनके आलावा शिमरोन हेटमायर, क्विंटन डिकॉक, टिम सेफर्ट और पाकिस्तान के सैम अयूब ने शतक लगाया है. अमेजन वॉरियर्स के लिए खेल रहे हेटमायर ने 111 रन बनाए. बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेल रहे डिकॉक ने 106 रन बनाए.टिम सेफर्ट सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेल रहे हैं, जिन्होंने जारी सीजन शतक जड़ा था. उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए थे. पाकिस्तान के सैम अयूब जमैका किंग्समैन के लिए खेल रहे हैं, जिन्होंने इस सीजन 102 रनों की पारी खेली थी.यह भी पढ़ें- काउंटी में मानव सुथार का कमाल, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीतसीपीएल 2023 की बात करें तो उस सीजन भी 5 बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे. तब एलेक्स हेल्स (जमैका तैलवाह), शाई होप (अमेजन वॉरियर्स), रहकेम कॉर्नवाल (बारबाडोस रॉयल्स), निकोलस पूरन (त्रिनबागो नाइट राइडर्स) और मार्टिन गुप्टिल (त्रिनबागो नाइट राइडर्स) ने शतक लगाया था.