इंदौर के विजयनगर में मेट्रो का पहला संडे : पहले दिन छह हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

Wait 5 sec.

रविवार सुबह नौ बजे से सुपर कॉरिडोर स्थित गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे पर मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बीच 17 किलोमीटर हिस्से में चली मेट्रो में पहली बार शहरवासियों ने सफर किया। सुबह मेट्रो में सफर करने वालो की भीड़ कम थी लेकिन शाम तक काफी संख्या में शहरवासी अपने परिवार, बच्चों के साथ संडे को मेट्रो में सफर का अनुभव लेने पहुंचे।