मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर जैसे जिलों में लगातार बारिश से कई जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। रायसेन में बेगमगंज से विदिशा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग नाले में बाढ़ से आठ घंटे आवागमन बंद रहा।