वाराणसी कोर्ट का वीडियो CJP प्रोटेस्ट की घटना का बताकर वायरल

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक घायल महिला रोते हुए फोन पर अपने पिता से अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बात कर रही है. दावा: कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से जोड़ा है और दावा किया है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद महिला पर हमला किया गया है. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.इस वीडियो का जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है. वायरल वीडियो का मामला वाराणसी की एक फैमली कोर्ट में पति-पत्नी के बीच कथित विवाद से जुड़ा है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इस वीडियो की कुछ फ्रेम्स पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया.हमारी सर्च में हमें यही वीडियो 18 जुलाई को News18 India के YouTube चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला. इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ पब्लिश किया गया था, 'वाराणसी कोर्ट में हंगामा! पत्नी पर जानलेवा हमला.'इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो News24 के भी यूट्यूब चैनल पर मिला जिसके कैप्शन में लिखा था कि, "Varanasi : Family Court में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट, पिता से बात कर रोती रही महिला." इसके सिवा इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें अमर उजाला और प्रभात खबर की यह न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं जिसमें वायरल वीडियो और इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी. प्रभात खबर की 18 जुलाई 2026 की इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था कि, "वाराणसी के परिवार न्यायालय परिसर में पति-पत्नी के बीच मारपीट और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है. महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट परिसर में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है."इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. अमर उजाला में छपी 17 जुलाई 2026 की इस रिपोर्ट में भी इस घटना को वाराणसी कोर्ट में महिला पर उसके पति द्वारा हमला किए जाने का बताया गया था. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)राहुल गांधी के साथ नजर आ रहा शख्स NEET पेपर लीक का आरोपी नहीं है