विवाद बढ़ता देख बीच-बचाव करने पहुंची जाकलीबाई पर आरोपित मनीष ने डंडे से सीने पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।