सलमान खान का पुराना बयान धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से जोड़कर वायरल

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं ''क्योंकि इस देश की जनता में है पराक्रम, वंदे मातरम''. दावा : नीट पेपर लीक के विरोध में 9 जून 2026 से शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था. दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहा सलमान खान का ये वीडियो धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर सलमान की प्रतिक्रिया है. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें क्या ये सच है ? : सलमान खान के इस वीडियो का CJP प्रोटेस्ट या शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कोई संबंध नहीं है. ये वीडियो 2022 से इंटरनेट पर है. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें 5 अक्टूबर 2022 के X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में सलमान खान का यही वीडियो मिला. इस पोस्ट में वीडियो का थोड़ा लंबा वर्जन था. पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि सलमान खान अभिनेता चिरंजीवी को उनकी फिल्म की सफलता पर बधाई दे रहे हैं. ये पोस्ट तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर बीए राजू के अकाउंट से किया गया है. पोस्ट करते हुए उन्होंने जानकारी दी है कि इसमें सलमान खान ने चिरंजीवी स्टारर फिल्म गॉड फादर की सफलता पर बधाई दी है. पोस्ट में अभिनेता चिरंजीवी के अकाउंट को भी टैग किया गया है.Bhai @BeingSalmanKhan congratulated Megastar @KChiruTweets and the Team of #GodFather for the HUMONGOUS BLOCKBUSTER Book your tickets now! -https://t.co/OvaNLMDGUb#BlockbusterGodfather @jayam_mohanraja #Nayanthara @MusicThaman @ActorSatyaDev @ProducerNVP pic.twitter.com/eB7pTVn3eV— BA Raju's Team (@baraju_SuperHit) October 5, 2022सलमान खान के इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी हमें यही वीडियो मिला. कैप्शन से स्पष्ट हो रहा है कि ये वीडियो गॉड फादर फिल्म को लेकर था. View this post on Instagram निष्कर्ष : सलमान खान का पुराना वीडियो, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से जोड़कर गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)