iPhone Ultra: ऐप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone Ultra की लॉन्चिंग में अब करीब एक महीना बाकी है. लॉन्चिंग से पहले ही फोल्डेबल सेगमेंट में इस आईफोन के दबदबे का अनुमान लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस आईफोन के आने से फोल्डेबल फोन की शिपमेंट में 20 प्रतिशत उछाल आ सकता है. दूसरी तरफ ऐप्पल को भी इस फोन के सुपरहिट होने की उम्मीद है और वह इसके सहारे सैमसंग और गूगल जैसे मार्केट लीडर को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है. बाकी कंपनियां जहां कई वर्षों से फोल्डेबल फोन लॉन्च करती आ रही हैं, वहीं ऐप्पल ने लंबे इंतजार के बाद इस साल इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी की है. आइए एक नजर डालते हैं कि फोल्डेबल आईफोन में क्या-क्या फीचर्स होंगे और इसे खरीदने के लिए आपकी जेब को कितना बड़ा झटका लगने वाला है. डिस्प्ले और डिजाइनलीक्स के मुताबिक, iPhone Ultra में 7.8 इंच का मेन और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने वाला है, जो आपको एक टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा. अनफोल्ड होने पर इस आईफोन की थिकनेस 4.5mm रहने का अनुमान है. ऐप्पल ने डिस्प्ले को क्रीज-फ्री बनानेपर काफी काम किया है और इसका नतीजा फोन लॉन्च होने पर नजर भी आ जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल ने इसके लिए रीडिजाइन्ड लिक्विड मेटल हिंज, अल्ट्रा-थिन ग्लास को यूज करने समेत कई और स्ट्रक्चरल इम्प्रूवमेंट किए हैं.चिपसेट फोल्डेबल आईफोन में ऐप्पल का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. यह TSMC की 2nm प्रोसेस पर बना है. इसी चिपसेट को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में इस्तेमाल किया जाएगा. यह पावर एफिशिएंट होने के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस भी देगा. इस चिपसेट को 12GB रैम के साथ पेयर किया जा जा सकता है. इसमें एआई पावर्ड सिरी समेत ऐप्पल इंटेलीजेंस के सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. यह iOS 27 पर रन करेगा, जिसे ऐप्पल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए खास तौर पर ऑप्टिमाइज किया है.कैमरा और बैटरीकैमरा के मामले में फोल्डेबल आईफोन iPhone 18 Pro मॉडल्स से पिछड़ जाएगा. 18 Pro मॉडल्स जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे, वहीं iPhone Ultra 48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जा सकता है. इसके फ्रंट में दोनों डिस्प्ले पर एक-एक सेल्फी कैमरा होगा. इस आईफोन में ऐप्पल ने फेसआईडी को टचआईडी से रिप्लेस किया है. फोन की पावर बटन पर टचआईडी सेंसर मिलने की उम्मीद है. अगर बैटरी की बात करें तो ऐप्पल इसमें करीब 5,000mAh का बैटरी पैक दे सकती है. बेहतर एफिशिएंसी के लिए ऐप्पल इसमें हाई-डेन्सिटी बैटरी टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल कर सकती है.कितनी रहेगी कीमत?ऐप्पल ने अभी तक फोल्डेबल आईफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. इसलिए फीचर्स और कीमत से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि iPhone Ultra की कीमत लगभग 2 लाख रुपये से शुरू होगी. इस प्राइस पर यह ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन बन जाएगा. लॉन्चिंग की बात करें तो उम्मीद है कि इसे 9 सितंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा और करीब एक हफ्ते बाद इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. इन मॉडल्स को मिलेगी कड़ी टक्करफोल्डेबल आईफोन लाकर ऐप्पल इस सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री मारने की तैयारी में है और इसका सबसे ज्यादा असर सैमसंग के मार्केट शेयर पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. सैमसंग इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर वाली कंपनी है. फोल्डेबल आईफोन को टक्कर देने के लिए कंपनी ने पिछले ही महीने नए फॉर्म फैक्टर के साथ अपना Galaxy Z Fold8 फोन लॉन्च किया था. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई है, जो टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 2,39,999 रुपये तक जाती है. इसके अलावा गूगल भी अगले हफ्ते अपना Pixel 11 Pro Fold लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत भी करीब 1.80 लाख से शुरू होने की उम्मीद है. ऐप्पल का iPhone Ultra इन दोनों ही मॉडल्स को कड़ी टक्कर देगा.ये भी पढ़ें-यूजर्स से एज वेरिफिकेशन के लिए क्यों कह रही है WhatsApp?