भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों के लिए पहले दिन एक नया चैलेंज रखा. सभी को 2 टीमों में बांटा और कैच के अलग अलग चैलेंज रखे. वह टी दिलीप के बाद बनाए गए नए फील्डिंग कोच हैं. BCCI ने अभ्यास का वीडियो शेयर किया है. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से शुरू होगा, इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंकाई XI के साथ शुक्रवार से 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी.नए कोच ने यूं करवाया अभ्यासशुभदीप घोष ने खिलाड़ियों के लिए 4 कंपटीशन रखे, खिलाड़ियों को 4 ग्रुप्स में बांटा. पहले ग्रुप में शुभमण गिल, ऋषभ पंत और मानव सुथार को रखा. दूसरे ग्रुप में केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और गुरनूर बरार को रखा. तीसरे ग्रुप में ध्रुव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और सारांश को रखा. चौथे ग्रुप में प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब और देवदत्त पडिक्कल को रखा.कोच ने खिलाड़ियों से कहा, "4 कैच, चार बोर्ड हैं। तो 4 मिनट की कैचिंग है. हर बोर्ड में काफी चैलेंज होने वाले हैं. फिर आप कैचिंग कॉम्पिटिशन में जाओगे। तो 2 टीमें होंगी. फिर हम रिफ्लेक्स कैच के अभ्यास के साथ इसका अंत करेंगे और गेंदबाज ड्राप स्टेप कैच के लिए जाएंगे."यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बातEnergy 🔛 Point 😎An eventful fielding drill ahead of Match Day ft. Fielding Coach Subhadeep Ghosh 👌👌WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/hbensQrXP7 pic.twitter.com/WGHWjzNDI7— BCCI (@BCCI) August 6, 2026यह भी पढ़ें- वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियमभारत और श्रीलंकाई XI के बीच होने वाले वार्म-अप मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. ये मैच 7 अगस्त से भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा.आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. WTC 2025-27 चक्र में भारत ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और इतने ही हारे हैं। 1 ड्रा रहा था. तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका छठे स्थान पर है.भारतीय स्क्वॉडशुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.