इंदौर में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करवा चुका ठग करोड़ों की ठगी में फंसा, अनाज कारोबार में मुनाफे का झांसा देने का आरोप

Wait 5 sec.

लसूड़िया थाना के पांच पुलिसकर्मियों पर सोना लूट और मारपीट आरोप लगाने वाला ठग गौरव जैन डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फंस गया है। क्राइम ब्रांच थाना में गौरव और उसकी पत्नी विजेता जैन सहित पांच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर इनाम घोषित कर दिया है।