गुरुजी को चढ़ा 'ज्ञान' का नहीं, शराब का नशा! कोरबा के गांव में झूमते दिखे शिक्षक, 135 बच्चों की पढ़ाई ठप

Wait 5 sec.

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्थित सरभोका आश्रम शाला के शिक्षक का शराब के नशे में घूमते हुए वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डीईओ तामेश्वर उपाध्याय ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।