पाकेट गवाह मामले में फंसे खजराना थाना के तत्कालीन टीआई निरीक्षक दिनेश वर्मा को गंभीर अनियमितताओं का दोषी पाया गया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने अंतिम आदेश जारी करते हुए तीन वर्षो के लिए निरीक्षक (टीआई) से उप निरीक्षक (एसआई) बनाया है। आयुक्त ने उनके खिलाफ की गई जांच में कई आरोप सिद्ध माने हैं। वर्मा के बैचमेंट उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बन चुके हैं।