बिलासपुर जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम कर्रा में बहुउद्देशीय चेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को गुड टच-बैड टच, महिलाओं को घरेलू हिंसा व साइबर अपराध से बचाव तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।