नवीन आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन में बिलासपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ई-साक्ष्य, सीसीटीएनएस, फोरेंसिक जांच और ऑनलाइन प्रविष्टियों के मामले में बिलासपुर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कर डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा दिया गया है।