जांजगीर जिले के नवागढ़ और बम्हनीडीह क्षेत्र के तीन मंदिरों में हुई 16.60 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत सामान और नकदी बरामद कर ली गई है। मुख्य आरोपी ने 20 लाख के कर्ज से परेशान होकर चोरी करना कबूला है।