भोजशाला की विजय ने कृष्ण जन्मभूमि का रास्ता साफ कर दिया, धार पहुंचीं साध्वी ऋतंभरा ने कहा

Wait 5 sec.

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में गुरुवार को साध्वी ऋतंभरा पहुंची। उन्होंने मां वाग्देवी की आरती की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भोजशाला को लेकर वर्षों से चला संघर्ष अब सफलता तक पहुंचा है और यह केवल एक स्थान की जीत नहीं, बल्कि सत्य की विजय है।