Ravi kishan Memes King: भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता रवि किशन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी वो अपने बयानों की वजह से तो कभी उन पर बने मीम्स की वजह से वो हेडलाइन्स बटोर लेते हैं. आज कल तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. उनके डांस स्टेप्स से लेकर बयान तक को मीम्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. रील्स पर तो यूजर्स खुद को रवि किशन एडिक्ट बता कर वीडियोज बना रहे हैं. चलिए बताते हैं उनके वायरल मीम्स के बारे में...'मामला लीगल है 2' के ट्रेलर लॉन्च से वायरल डांसरवि किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जब वो अपनी सीरीज 'मामला लीगल है' सीजन 2 के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गले में फूल माला डाले जो डांस मूव्स दिखाए थे वो वायरल हो रहा है. उसका लोग सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना रहे हैं. इस दौरान एक्टर को सूट-बूट में देखा गया था. View this post on Instagram A post shared by Danny pandit (@dannyypandit) View this post on Instagram A post shared by Reelitix (@reelitix)'मामला लीगल है' के दौरान का रवि किशन का एक और वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें उन्हें ब्लू कलर के कोट और व्हाइट पैंट में देखा गया था. इस दौरान उनके साथ अपारशक्ति खुराना भी स्टेज पर थे. इस बीच भी रवि किशन ने डांस मूव्स दिखाए थे, जो खूब वायरल हो रहा है.यह भी पढ़ें: किसकी मनेगी दिवाली? बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला' और 'रामायण' में होगी धांसू टक्कर View this post on Instagram A post shared by Bollywood Paparazzi (@bollywoodpaparazzii)'मां बहन' के प्रमोशन का वायरल डांस मूव्सवहीं, रवि किशन का एक और डांस मूव्स सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, जिसमें एक्टर माइक थामते हैं और फिर अजीब सा फेस रिएक्शन देकर डांस मूव्स दिखाते हैं. वो कमाल का डांस स्टेप सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है और इसका हर कोई मजाक बना रहा है. इस दौरान स्टेज पर उनके साथ एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी थीं, जो अपनी हंसी को कंट्रोल करती नजर आती हैं.यह भी पढ़ें: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन View this post on Instagram A post shared by Aastha (@editsbyaasthaaaa)मनोज तिवारी संग पोज वाला रिएक्शनइसके साथ ही इस लिस्ट में उनका एक और रिएक्शन शामिल है, जिसमें वो मनोज तिवारी के साथ पोज देते हैं. इसमें वो मनोज के साथ पोज देते हैं तो फेस के कुछ ऐसे रिएक्शन देते हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे भी रील्स यूजर्स खूब कॉपी करके उन्हें रोस्ट कर रहे हैं.भक्ति गाने पर मीम्सरवि किशन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक्टर चुनाव प्रचार के बाद भोले शंकर का भक्ति गीत गाते हुए नजर आते हैं. इसमें वो 'हर हर भोले ओम नमः शिवाय' गाते दिखाई देते हैं. उनका गाना सुनकर टीम भी हंसती है. इसे रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है. लोग रवि किशन को उनके इन सभी वीडियोज को लेकर रोस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by kayyyy <33 (@swaraa_w) View this post on Instagram A post shared by Nillotpal Mishra (@viralshit.in)मौन व्रत वीडियो वायरलइसके अलावा हाल फिलहाल में अब सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें रवि किशन को मौन व्रत में पार्लियामेंट के बाहर देखा गया. इस दौरान एक्टर चुप्पी साधे नजर आते हैं. इस दौरान वो बिना कुछ बोले ही ट्रेंड में आ गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स उनके मौन व्रत वाले वीडियो पर भी रोस्ट करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं.