सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही लंबे समय बाद रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद बंधी है। यह कंपनी इस साल भोपाल से जबलपुर, ग्वालियर एवं रायपुर तक उड़ानें प्रारंभ कर सकती है।