अमेरिकी राष्ट्रपति की अग्निपरीक्षा की बारी है। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कुछ राज्यों में स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे (11:00 GMT) मतदान शुरू हो गया, जबकि देश के अन्य हिस्सों में मतदान अलग-अलग समय पर शुरू होगा।